रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं अपने कार्यकर्ताओं और मतदान कर्मियों, चुनाव से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भर से जो खबरें आ रही है उससे साफ हो गया कि प्रदेश के सभी निकायों में मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ है और राज्य के अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीत कर आ रहे है। मतदान क्रेंद्र के बाहर कांग्रेस के पंडालों मे लगी मतदाताओं की भीड़ इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आयेगा।
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर ईवीएम के बंद होने, बिगड़ने की शिकायतें आई, दुर्भाग्यजनक था लोगों को अपने मतदान का प्रयोग करने घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर सत्तारूढ़ दल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सत्ता बल का प्रयोग कर मतदान में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। उसके बावजूद मतदाताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धैर्य का परिचय दिया तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मतदान संपन्न करवा कर दिखाया।
Trending
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
- महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
- बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
- अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
