रायगढ़, 6 दिसम्बर 2024/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चार चरणों में गतिविधियां आयोजित किये जायेंगे। प्रथम चरण-07 से 22 दिसंबर 2024 तक प्रचार-प्रसार, जन भागीदारी गतिविधियां, घर-घर सर्वे, सूची बनाना-उच्च जोखिम एवं टी.बी, कुष्ठ, शंकास्पद, वयोवृृद्व व्यक्ति पहुंचना होगा। इसी तरह द्वितीय चरण-23 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक मलेरिया हेतु मोपअप गतिविधि एवं फालोअप, एक्स-रे हेतु मोबिलाइजेशन, टीबी सैंपल संग्रहण एवं जांच का आयोजन होगा। तीसरा चरण- 01 मार्च से 15 मार्च तक स्वास्थ्य शिविर, सहायक उपकरणों की पुष्टि, चतुर्थ चरण-अंतिम रिर्पोटिंग संकलन कर स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी उच्च जोखिम वाले समूहों के मरीजों को अपील की जायेगी। साथ ही टी.बी उपचारत मरीजो को अतिरिक्त पोषण के रूप में फूड बास्केट वितरण किया जायेगा। उक्त 100 दिवस अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र के मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर जाकर टी.बी, कुष्ठ, मलेरिया, वयोवृद्व इत्यादि संदेहास्पद मरीजों का चिन्हांकित कर स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क एक्स-रे एवं उच्च तकनीक द्वारा जांच कर समुचित उपचार किया जाएगा।
Trending
- तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
- दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
- दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
- जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
- पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
- छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती

