Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»नियद नेल्लानार योजना से हो रहा संवेदनशील क्षेत्र का विकास : मुख्यमंत्री
    छत्तीसगढ़

    नियद नेल्लानार योजना से हो रहा संवेदनशील क्षेत्र का विकास : मुख्यमंत्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर बस्तर कांकेर, 12 दिसंबर 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के संवेदनशील क्षेत्र पखांजूर का दौरा किया, जहां पर उन्होंने कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रवासियों को विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, नालंदा परिसर लाइब्रेरी की घोषणा तथा सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख की घोषणा की। आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना से माओवाद प्रभावित क्षेत्र के गांवों का सतत् विकास हो रहा है।
    पखांजूर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए प्रकरण स्वीकृत हुए। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए के मान से प्रति मानक बोरा खरीदा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे बताया कि प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। इसके पहले, अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि एक वर्ष में सरकार ने सभी वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है और सभी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने लगातार प्रगति की है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित प्रतिवेदन का वाचन किया।
    “सुशासन का एक साल” थीम पर आधारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके पहले बस स्टैंड पखांजूर में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात उन्होंने कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।
    इस दौरान कार्यक्रम स्थल में जन संपर्क विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पशुधन एवं मत्स्य विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल भी लगाए गए थे।
    इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा सहित डी आई जी अमित तुकाराम कांबले, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला, एडीएम अंतागढ़ बीएस उइके, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी के अलावा वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.