कोटा. राजस्थान के कोटा में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना रविवार की है, जब 28 साल के रघुनंदन ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक का शव करीब 10 घंटे बाद घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह बरामद किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक रघुनंदन अपने ससुराल साकेतपुरा से अपनी पत्नी पिंकी और बच्चों के साथ कार से लौट रहे थे. रास्ते में उन्होंने गाड़ी रोकी और नहर में कूद गए. इस घटना के बाद पिंकी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुन्हाड़ी थाने के सर्कल इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका. सोमवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और युवक का शव घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया गया.
Trending
- ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति…
- बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी

