Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है सतरेंगा
    कोरबा

    पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है सतरेंगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/04 जनवरी 2025/शहर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर हरे-भरे वादियों में खूबसूरती को समेटे हुए सतरेंगा पर्यटन स्थल कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। बांगो डूबान का यह इलाका अब पानी का एक विह्ंगम दृश्य के रूप में सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल समुद्र जैसे नजारे को देख आनंदमय होते हैं, ऊंची चोटी वाले पर्वत भी उन्हें लुभाता है।
    शहर से रूमगरा, चुईया, अजगर बहार के रास्ते सतरेंगा पहुंचा जा सकता है। सतरेंगा बांगो डूबान के क्षेत्र में आता है। यहां पानी के किनारे पर्यटक आसानी से घूम-फिर सकते हैं और दूर तक नजर आती पानी के नजारों को देख सकते हैं। आसपास में हरे-भरे पेड़ पौधे है, जहां पर चहलकदमी की जा सकती है। एक छोटा सा उद्यान भी यहां है, जो छोटे बच्चों के लिए हैं। कुछ साल पहले तक सतरेंगा तक जाने पक्की सड़क भी नही थीं। अब पक्की सड़क के बन जाने के बाद सतरेंगा तेजी से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहा पर्यटन विभाग द्वारा कॉटेज भी बनाएं गए हैं। जहां ठहरने और रात रूक कर सुबह तथा शाम के नजारों को भी निहार सकता है।ं पर्यटक पर्यटन के वेबसाइट में जाकर यहां उपलब्ध कक्ष की बुकिंग कर सकते हैं। सतरेंगा में पहुंचे पर्यटक रत्ना,वीणा देवी, प्रकाश का कहना है कि ऐसा सुंदर दृश्य छत्तीसगढ़ में दिखाई नहीं देता। ऐसा लगता है कि यह कोई समुद्र ही है। आसपास हरियाली है और पर्वत भी है। प्रकाश कुमार ने बताया कि यहां नाव भी चलती है। ग्रामीण अपनी नाव से बहुत कम किराये में कुछ दूर तक पानी में सफर कराते हैं। हम लोगों ने नाव की सवारी की तो बहुत आनंद आया। वीणा देवी ने बताया कि नाव की सवारी बहुत अच्छी लगी। बच्चों के लिए भी यह समुद्र से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि आसपास दुकानें और गांव की महिलाओं द्वारा संचालित होटल है। यहां उनके हाथ का खाना खाकर अच्छा लगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.