Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस की Gen Z और युवा प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी
    • 13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण
    • श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा
    • सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
    • शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पॉपलुर शो CID के बंद होने की वजह आई सामने, शो में दया का किरदार निभाने वाले एक्टर ने किया खुलासा, बोले….
    मनोरंजन

    पॉपलुर शो CID के बंद होने की वजह आई सामने, शो में दया का किरदार निभाने वाले एक्टर ने किया खुलासा, बोले….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीवी का सबसे चर्चित क्राइम शो CID एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब दो दशक तक दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले इस शो के बंद होने की वजह को लेकर अब अभिनेता दयानंद शेट्टी ने बड़ा खुलासा किया है। शो में इंस्पेक्टर दया का लोकप्रिय किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बताया कि CID के ऑफ एयर होने के पीछे ‘इंटरनल पॉलिटिक्स’ बड़ी वजह थी। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि महान गायिका लता मंगेशकर इस शो की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और शो बंद किए जाने के फैसले से वह बेहद नाराज हुई थीं। करीब दो दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद साल 2018 में शो को बंद कर दिया गया। हालांकि, इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई और साल 2024 में इसे नए सीजन के साथ वापस लाया गया।

    प्रोड्यूसर बदलने को लेकर बिगड़ी बात

    दयानंद शेट्टी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शो के बंद होने के पीछे की कहानी बताई। उनके मुताबिक, करीब 2016 से ही चैनल और शो के निर्माताओं के बीच कुछ मुद्दे शुरू हो गए थे। चैनल प्रोड्यूसर्स में बदलाव करना चाहता था, लेकिन शो की कास्ट इस फैसले से सहमत नहीं थी।

    दया के मुताबिक, कलाकारों और पुराने प्रोड्यूसर्स के बीच लंबे समय से भरोसे का रिश्ता था। यही वजह थी कि कलाकार अचानक बदलाव के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने बताया कि एक समय चैनल की तरफ से कलाकारों के कॉन्ट्रैक्ट मांगे गए तो पता चला कि कई कलाकारों ने कभी औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था। दयानंद के अनुसार, यही पूरा विवाद आगे चलकर इतना बढ़ा कि CID को बंद करने का फैसला लिया गया।

    लता मंगेशकर भी थीं CID की फैन

    इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात दयानंद शेट्टी ने महान गायिका लता मंगेशकर को लेकर बताई। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर इस शो को बेहद पसंद करती थीं और कलाकारों के लिए हमेशा सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ी रहीं।

    दया ने बताया कि जब शो को बंद करने का फैसला लिया गया, तब लता मंगेशकर ने इस फैसले का विरोध किया था। उनके मुताबिक, लता जी ने शो के निर्माताओं और चैनल से सवाल किया कि आखिर इतने लोकप्रिय कार्यक्रम को क्यों बंद किया जा रहा है।

    दया का किरदार बना था शो की पहचान

    CID में दयानंद शेट्टी ने सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाया था। उनके किरदार की सबसे खास पहचान थी दरवाजा तोड़ने का अंदाज, जो बाद में टीवी के पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया। दया और अभिजीत की दोस्ती तथा एसीपी प्रद्युमन के साथ उनकी जुगलबंदी ने शो को अलग पहचान दी। यही वजह है कि सालों बाद भी दर्शक CID के पुराने एपिसोड और उसके किरदारों को याद करते हैं। अब दयानंद शेट्टी के इस खुलासे के बाद एक बार फिर CID के पुराने दौर और उसके बंद होने की वजह को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मैंने कभी धर्म बदलने को नहीं कहा, इतना नीचे मत गिरो-Asim Riaz

    August 24, 2026

    Drishyam 4: नई कहानी के साथ ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल

    August 23, 2026

    “मुझे पॉलिटिक्स बेहद पसंद है “, रवि किशन की बेटी रीवा ने राजनीति में एंट्री पर दिया बयान…

    August 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.