Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस की Gen Z और युवा प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी
    • 13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण
    • श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा
    • सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
    • शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    मुख्य समाचार

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। जयपुर में रविवार को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज अपने नाम कर लिया। देशभर से चुनी गईं 52 प्रतिभागियों के बीच काजिया ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व से जूरी को प्रभावित किया। निवर्तमान विजेता मणिका विश्वकर्मा ने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज पहनाया।

    इस भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री और भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ सेलिना जेटली, उर्वशी रौतेला और रिया सिंघा जैसी हस्तियां भी जज पैनल का हिस्सा रहीं। अब काजिया नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    काजिया लिज मेजो के बारे में 10 खास बातें

    1. केरल से पहली विजेता
    काजिया मूल रूप से केरल के मावेलिकारा की रहने वाली हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर उन्होंने अपने राज्य के लिए भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    2. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
    राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद अब काजिया नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी।

    3. महज 19 साल की उम्र में बड़ी उपलब्धि
    2007 में जन्मीं काजिया ने बेहद कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा सौंदर्य खिताब हासिल किया है।

    4. कानून की छात्रा
    काजिया फिलहाल लॉ ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ उन्होंने मॉडलिंग और पेजेंट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है।

    5. अबू धाबी में बीता बचपन
    काजिया का जन्म और शुरुआती परवरिश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हुई। उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से शिक्षा हासिल की।

    6. डांस और म्यूजिक में भी हुनर
    काजिया ने करीब 12 वर्षों तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। वह सिंगिंग के साथ वायलिन और ड्रम्स भी बजाती हैं।

    7. फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
    मॉडलिंग और पब्लिक स्पीकिंग के अलावा काजिया अभिनय में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने मम्मूट्टी की फिल्म ‘शाइलॉक’ से मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया था।

    8. किशोरावस्था से पेजेंट का अनुभव
    17 साल की उम्र में काजिया ने मिस टीन दिवा 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद 2025 में उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनर-अप रहीं।

    9. मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले काजिया ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का राज्य स्तरीय खिताब भी जीता था।

    10. 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर जीत
    जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में काजिया ने 52 फाइनलिस्ट्स के बीच पहला स्थान हासिल किया। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं।

    जीत के बाद क्या बोलीं काजिया?

    ताज जीतने के बाद काजिया भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है और वह पिछले तीन वर्षों से लगातार इस मुकाम के लिए मेहनत कर रही थीं। उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में यह ऐतिहासिक ताज ले जाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साह जताया।

    अब काजिया के सामने अगली बड़ी चुनौती अंतरराष्ट्रीय मंच की है। नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर में मिली राष्ट्रीय जीत के बाद अब देशभर की निगाहें काजिया के अंतरराष्ट्रीय सफर पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा

    August 24, 2026

    सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.