रायपुर 28 नवंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नशे की दवा एवं सामग्री बेचने वालों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं, ऐसे दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर नशे के सामानों की बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी करें और नियमित रूप से जांच करें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग इस बुरी लत से दूर रहे। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
- बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
- छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
- प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
- छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
- देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
- RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
- BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

