कोण्डागांव, 11 जनवरी 2025/ कोण्डागांव नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ‘मोर जमीन मोर मकान‘ अंतर्गत हजारों परिवारों का जीवन बदल दिया है। इस योजना के तहत कुल 1982 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, और अब इन सभी आवासों में रहने वाले परिवार अपने जीवन में एक नई उम्मीद और सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। पहले जहां लोग कच्चे और असुरक्षित मकानों में रहते थे, वहीं अब उन्हें पक्के और सुरक्षित घर मिल गए हैं, जो उनके जीवन में स्थिरता और खुशहाली लेकर आए हैं।
कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग पहले कच्चे मकानों में निवास करते थे। इन कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करते थे। बारिश के मौसम में छतें टपकना, दीवारों का गिरना, सर्दी और गर्मी से राहत की कोई व्यवस्था न होना। यह सब इन लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ‘मोर जमीन मोर मकान‘ अंतर्गत इन परिवारों को न केवल पक्का आवास मिला, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्यांश, केंद्रांश और हितग्राही अंशदान से हितग्राहियों ने अपना पक्का मकान निर्माण कर लिया। लाभार्थियों को इस योजना के तहत खुद के घर का सपना साकार करने का मौका मिला।
मुख्य नगर पालिका ने बताया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया बहुत ही व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से चलती रही। सबसे पहले, लाभार्थियों ने नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया और आवास योजना का फॉर्म भरा। इसके बाद, शासन द्वारा उनकी डीपीआर स्वीकृत की गई, और उन्हें भवन अनुग्रह और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस स्वीकृति के बाद, निर्माण कार्य शुरू किया गया।
निर्माण कार्य को चार प्रमुख चरणों में फाउंडेशन, लिंटल, रूफ निर्माण के बाद कार्य पूर्ण हुआ। प्रत्येक चरण के बाद, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गयी और उसके आधार पर भुगतान किया गया।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

