Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनी बाई के जीवन में लाया एक नया सवेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 17 जनवरी 2025। खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए
    कृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्ही में से एक हैं कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत चरकई की रहने वाली सोनी बाई कोर्राम, जिनका जीवन कई कठिनाइयों से भरा था। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनी बाई ने अपने पति को 20 वर्ष पूर्व खो दिया है। पति के मृत्यु के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी अकेले उनके कंधों पर आ गई। सोनी बाई के चार बच्चें हैं अपने पति को खोने के बाद बच्चों की परवरिश और जीवन यापन के लिए उन्होंने खेती और मनरेगा की मजदूरी का सहारा लिया। सोनी बाई के पास जमीन के नाम पर छोटा सा हिस्सा है जहाँ पर वह अपने बच्चों के साथ मिलकर खेती करती है। खेती से उतनी अच्छी पैदावार नहीं होती इस लिए उनके बेटे दूसरे के यहाँ मजदूरी का कार्य करते हैं ताकि सोनी बाई को घर चलाने में मदद मिले।
    प्रधानमंत्री आवास योजना से सोनी बाई को मिला पक्का आशियाना
    सोनी बाई का सपना था कि उनका खुद का एक पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकें। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। उनके लिए जीवन यापन के अलावा कुछ और सोच पाना सम्भव नही था इन हालतों के चलते उनका आधे से ज्यादा जीवन एक कच्चे मकान के एक कमरे में ही गुजर गया। स्वयं की जमीन होने के बावजुद भी सोनी बाई आर्थिक तंगी के कारण अपना पक्का मकान नही बनवा पा रही थी। उनकी इस समस्या का समाधान तब हुआ जब ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी।
    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार किस्तों में मिली राशि और मनरेगा से मिली मजदूरी की रकम उनके खाते में सीधे जमा हुई। सोनी बाई ने अपना पक्का मकान बनवाया और उनके पक्का आशियाने का सपना पूरा हुआ। पक्के मकान के साथ-साथ उन्हें गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी प्राप्त हुईं। अब उनका परिवार चिंता मुक्त होकर इस नए आशियाने में खुशहाल जीवन जी रहा है। सोनी बाई और उनका परिवार इस बदलाव से बेहद खुश हैं। सोनी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्का आवास प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…

    August 5, 2026

    प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

    August 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.