नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि श्री पटवा ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:
“भाजपा को सींचने और संवारने में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरा नमन। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का काम किया। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।”
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
