राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए महापौर पद हेतु रिटर्निंग ऑफिसर तथा पार्षद पद हेतु सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें नगरीय निर्वाचन कार्य एवं नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में जानकारी दी। प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन ने निर्वाचक नामावली 2025 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में मतदान केन्द्र 61, 62 एवं 63 तथा वार्ड क्रमांक 22 के मतदान केन्द्र क्रमांक 64, 65 का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रेक्षक आईएएस जयश्री जैन ने अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती हितेश्वरी बाघे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

