Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
    • कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
    • सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
    • राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
    • क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
    • विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»फरवरी माह में बैकलॉग चना का वितरण किया जायेगा
    छत्तीसगढ़

    फरवरी माह में बैकलॉग चना का वितरण किया जायेगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा माह फरवरी 2025 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 के अवितरित चना का पात्रता अनुसार वितरण करने का निर्णय लिया गया है। अतः माह फरवरी 2025 में उपरोक्त माहों के बैकलॉग चना के पात्र राशनकार्डधारियों को वितरण तथा इसकी समुचित निगरानी करने के निर्देश दिये गए है। माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 की पात्रता अनुसार बैकलॉग चना के वितरण हेतु खाद्य संचालनालय द्वारा उचित मूल्य दुकानवार आबंटन जारी करें। माह फरवरी 2025 में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 की पात्रता अनुसार बैकलॉग चना का भण्डारण समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि इसका वितरण समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उक्त माहों के उचित मूल्य दुकानों में चना का भण्डारण दुकान स्तर पर गठित निगरानी समिति के समक्ष करें तथा पंचनामा तैयार एवं हस्ताक्षरित कर दुकान स्तर पर इसे संधारित करें। समस्त खाद्य निरीक्षक/सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा उचित मूल्य दुकान स्तर पर भण्डारित चना की पुष्टि अनिवार्य रूप से करें साथ ही यह सुनिश्चित करें कि भण्डारित चना का किसी भी प्रकार से व्यपवर्तन न हो। माह नवम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 की पात्रता अनुसार बैकलॉग चना के वितरण की सूचना सभी राशनकार्डधारियों को मुनादी कर उचित मूल्य दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित कराएं । साथ ही दुकान स्तर पर चावल उत्सव हेतु नामांकित नोडल अधिकारी के निरीक्षण में इन माहों के बैकलॉग चना वितरण कराएं। अन्त्योदय तथा प्राथमिकता राशनकार्डधारियों को संबंधित माह के बैकलॉग चना की माहवार पात्रता अनुसार ही वितरण करें तथा इसके लिए ई-पॉस मशीन में आवश्यक प्रावधान करें। फरवरी 2025 में सभी खाद्य निरीक्षक एवं खाद्य अधिकारी उचित मूल्य दुकान में चना के भण्डारित शत प्रतिशत स्टॉक का निरीक्षण कर सत्यापन कराएं तथा इनके द्वारा बैकलॉग चना के वितरण की निगरानी भी कराएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.