महासमुंद। जिले के बसना नगर पंचायत में भाजपा का सिक्का चल गया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
बसना नगर पंचायत से विधायक संपत अग्रवाल की बहू डॉ. खुशबू अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मुकाबले में कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की अमरीन इल्लू गीगानी और निर्दलीय भाग बाई टंडन थीं।
नाम वापसी से एक दिन पहले तक मुकाबला रोचक नजर आ रहा था, लेकिन ऐन नाम वापसी के दिन कांग्रेस, आप और निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लेकर डॉ. खुशबू अग्रवाल के लिए रास्ता खाली कर दिया। नगर की जनता में इस पूरे वाकये पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

