नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बायोफ्यूल मिश्रण के माध्यम से, देश आयात बिल में 91,000 करोड़ रुपये की बचत कर सकता है और इस पैसे का उपयोग कृषि क्षेत्र के लाभ के लिए किया जा सकता है। आज बेंगलुरु में 27वें ऊर्जा प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर बायोफ्यूल मिश्रण में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत समय से काफी पहले अगले साल में ही 20 प्रतिशत बायोफ्यूल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे हमारी रिफाइनरियां हरित ऊर्जा की ओर बढ़ रही हैं, देश ग्रीन हाइड्रोजन के लक्ष्य को पाने में सफल होगा। मंत्री ने कहा कि भारत की ऊर्जा मांग 2047 तक ढाई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत की कच्चे तेल शोधन क्षमता 400 से 450 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष तक पहुंच गई है, जो वैश्विक औसत का एक तिहाई है।
उन्होंने कहा कि 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश को अपने प्रयासों को दोगुना करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और प्रौद्योगिकी नवाचार को ऊर्जा क्षेत्र में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करना चाहिए। तीन दिवसीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया है। सम्मेलन में 1200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसमें 60 पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
Trending
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
- BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
- लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

