रायगढ़ । महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस घाट के पास पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह घटना तम्हिनी घाट पर सुबह के 9:15 बजे घटी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारातियों को लेकर बस लोहेगांव से महाड में बिरवाडी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस पलट गई।
इस हादसे में मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए माणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के तौर पर की गई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

