Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत
    राष्ट्रीय

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, पूरा मामला देवी सीता को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर है। बीजेपी की लीगल सेल से जुड़े अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी की टिप्पणी से सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

    सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं हुई आहत

    अधिवक्ता ने कहा कि यह शिकायत 2 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमोद तिवारी द्वारा दिए गए कथित बयान को लेकर की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता ने देवी सीता को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जो किसी भी सनातनी के लिए स्वीकार्य नहीं है और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 इस तरह के मामलों में स्पष्ट प्रावधान करती हैं और इसे संज्ञेय अपराध बताया।

    राम मंदिर मुद्दे पर पीएम मोदी पर साधा था निशाना

    बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले को लेकर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।  उन्होंने भगवान राम के अश्वमेध यज्ञ का उदाहरण देते हुए कहा था कि यज्ञ के दौरान भगवान राम ने देवी सीता की पत्थर की प्रतिमा बनवाकर अपने पास रखी थी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिर में पूजा करने के दौरान देवी सीता की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। प्रमोद तिवारी ने कहा था कि जब मोदी मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब वहां सीता माता कहीं दिखाई नहीं दीं। उस समय राम की सीता कौन थीं और प्रधानमंत्री मोदी की सीता कौन हैं? इसका फैसला प्रधानमंत्री को खुद करना चाहिए। बीजेपी ने इसी बयान को देवी सीता के प्रति कथित रूप से अपमानजनक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन पर भी BJP ने जताई आपत्ति

    बीजेपी की लीगल सेल ने सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को लेकर भी आपत्ति जताई है। संकेत गुप्ता ने आरोप लगाया कि राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर संसद भवन परिसर के बाहर किए गए एक नाटकीय प्रदर्शन के जरिए हिंदू समुदाय, भगवान राम और सनातन धर्म के अनुयायियों का अपमान किया गया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। बीजेपी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में मामले की जांच कर संबंधित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.