रायपुर। तेलीबांधा थाना अंतर्गत जीवन विहार कॉलोनी स्थित बेबीलॉन टावर की सातवीं मंजिल से युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
युवक की पहचान 32 साल के विजय बसोने के तौर पर हुई है। मृतक के पास से आयुष्मान आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम विजय बासोने लिखा है। उसने आत्महत्या की है या उपर से गिरा या गिराया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को बरामद कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
जमीन पर गिरने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज रहे है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आखिर युवक ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
- रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
- डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
- ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
- डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
- Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
