दुर्ग। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में मतदान में उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों की आज भारती विश्वविद्यालय एवं महिला आई.टी.आई में कमीशनिंग की गयी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। कमीशनिंग उपरांत 10 फरवरी को मतदान दलों को मतदान केन्द्र अनुसार सामग्री का वितरण कर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई का ईव्हीएम कमीशनिंग आज भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में तथा नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई का कमीशनिंग महिला आई.टी.आई पुलगांव में किया गया। भारती विश्वविद्यालय पुलगांव नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए टेबल लगाए गये हैं। राउंडवार पृथक-पृथक निकायों का कमीशनिंग की गयी।
महिला आई.टी.आई पुलगांव में नगर पालिका निगम भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद-कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कुल 102 वार्ड के लिए ईव्हीएम कमीशनिंग की गयी। प्रथम राऊड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड का कमीशनिंग की गयी। इस अवसर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, मास्टर टेªनर्स सहित नगरीय निकाय निर्वाचन में संलग्न समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

