कोरबा 27 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ने अन्नपूर्णा वर्मा जैसी अनेक महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। इस योजना के माध्यम से अन्नपूर्णा ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ाते हुए अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।
कोरबा नगरीय क्षेत्र के बुधवारी की रहने वाली अन्नपूर्णा को अपने घरेलू जरूरतों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिली आर्थिक सहायता के कारण वह आत्मनिर्भर बनकर अपनी आवश्यकताओं एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो गई है। साथ ही हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि से नियमित बचत कर अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जिससे उनके परिवार में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
महतारी वंदन योजना ने हितग्राही अन्नपूर्णा वर्मा को आत्मविश्वास और साहस दिया, जिससे उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव किया, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया। अब वे अपने परिवार की खुशहाली में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

