कोरबा 25 दिसम्बर 2024/महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाया है और उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना महिलाओं के जीवन को न केवल आरामदायक और स्वावलंबी बनाती है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास भी प्रदान करती है, जिससे वे अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी हो पाती हैं।
कोरबा विकासखंड के भैंसमा पंचायत की रहने वाली ब्रज बाई योजना का लाभ लेकर एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रही हैं। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को आसान बना दिया है। ब्रज बाई के पति संतू राम अपने 5 सदस्यीय परिवार के भरण पोषण के लिए नियमित रोजी-मजदूरी का कार्य करते हैं, लेकिन परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर पाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता था। अब इस योजना से मिलने वाली राशि से वे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं, और साथ ही आकस्मिक खर्चों के लिए भी थोड़ी बचत करने में सफल हो रही हैं। ब्रज बाई कहती है “इस योजना ने हमें न सिर्फ आर्थिक सहायता दी, बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने का अवसर भी दिया है। अब वे इस धन का उपयोग अपनी घरेलू आवश्यकताओं राशन, दवाइयाँ और बच्चों की पढ़ाई में करती हैं। साथ ही पैसों का कुछ हिस्सा बचत के रूप में भी रखना शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना किया जा सके। ब्रज बाई कहती है अब मुझे अपने परिवार के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं रहती। महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि हमें हर मुश्किल को आसान बनाने में मदद करती है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

