मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हैं. पीड़ित सिंगरौली जिले के रहने वाले श्रद्धालु कुंभ नहाने प्रयागराज जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए.
सीधी जिले के अमिलिया थाना इलाके का यह मामला है. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कैमूर मुंडा घाट पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को उपचार के दौरान मौत हो गई. तीन लोग अभी बुरी तरह से जख्मी हैं. जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले के जैतपुर और तियरा गांव रहने वाले 7 श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ नहाने प्रयागराज जा रहे थे. तभी सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ के मुंडा घाटी में बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोग प्रमोद यादव और संदीप साहू सोनू साहू घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि सुजीत यादव रमाकांत साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई. तीन लोग नीरज वैश्य, कृष्णा साहू और प्रदीप शाह बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

