प्रयागराज । महाकुंभ’ का गुरुवार (20 फरवरी) को 39वां दिन है। आज भी कुंभ में जबरदस्त भीड़ है। संगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रयागराज के बाहर की पार्किंग में वाहनों को रोक जा रहा है। भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 20 फरवरी को ‘महाराष्ट्र कैबिनेट’ प्रयागराज पहुंच रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित सभी मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे।
57 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ का आगाज हुआ। अब तक 57 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
महाकुंभ में भीड़ कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है।
Trending
- कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
- “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
- दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
- रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
- दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
- रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
- छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
- जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

