बीजापुर 30 जनवरी 2025- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ तथा रैली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, योगाचार्य के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन बीजापुर के विद्यालय व महाविद्यालयों एवं समस्त आईटीआई संस्थानों के साथ महिला बाल विकास, सहायक आयुक्त, समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प एवं शपथ लिया गया। नशामुक्ति अभियान के दौरान आईटीआई बीजापुर में आयुष विभाग व योग वेलनेस सेंटर द्वारा नशामुक्त होने के उपाय व रंगोली प्रदर्शन द्वारा योग प्रशिक्षण कराया गया। इसी के परिपालन में ग्राम गुदमा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गुदमा में गांधी जी छायाचित्र पर मार्ल्यापण कर नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के संबंध में लघु फिल्म दिखाकर नशामुक्ति की जानकारी दी गयी। और विद्यालयों को संकल्प एवं शपथ दिलाया गया साथ ही जन जागरूकता हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। सभी महाविद्यालयों, विद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक संस्थाएँ, विभागीय कार्यालयों, सभी जनपदों, सभी नगरीय निकायों में 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संकल्प एवं शपथ लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक कमलेश कुमार पटेल व जिला आयुर्वेद अधिकारी, डॉ राकेश ठाकुर, सीईओ अंत्यावसायी योगेश साहू गायत्री परिवार के श्री साहू नशामुक्ति केन्द्र के योगाचार्य श्री अर्जुन तथा विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक गण, गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में नशामुक्ति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
