रायपुर 08 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया। साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

