रायपुर, 12 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की 12 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने मदन मोहन मालवीय जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी और भारत माता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय भावना एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण देशभक्त थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। हिन्दी भाषा के उत्थान में भी मालवीय जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री साय ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण की भावना और उदात्त विचारमूल्यों के साथ भारतमाता की सेवा की, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
