रायपुर 21 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्यपालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व भर में सभी मत्स्यपालकों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मत्स्यपालन के क्षेत्र में सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मत्स्यपालन के क्षेत्र में समाज के कमजोर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण द्वारा समान और समावेशी विकास लाने की अपार संभावनाएं है। हमारा प्रदेश भी नीली क्रांति के माध्यम से मत्स्य पालकों के सशक्तिकरण और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा हैं। यह मछली पालकों को स्थायी आय और आजीविका प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
