केरल। मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आदिका (19), वेनिका (19) और सुथन (19) के रूप में हुई है। ये सभी पड़ोसी राज्य के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ते थे।
उसने बताया कि यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब न्याकुमारी से मुन्नार घूमने छात्रों को ले जा रही पर्यटक बस पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 47 छात्र मौजूद थे जिनमें से कम से कम 30 घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि बस की रफ्तार अधिक होने से यह पलट गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को थेनी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को पास के अस्पताल ले जाया गया है।
Trending
- दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद?
- बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
- वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

