Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»मेष से लेकर मीन तक जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का साल 2024 का आखिरी दिन
    राशिफल

    मेष से लेकर मीन तक जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का साल 2024 का आखिरी दिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज आपको अपने सभी कामों को सोच समझ कर ही करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसके बाद प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं। आप ऑफिस के सभी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। नौकरी को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी मकान की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
    वृष- आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से समस्याएं कम होंगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी से पारिवारिक मामलों को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बातों को समझना होगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिल सकता है।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता की बातों को इग्नोर नहीं करना है, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है, आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उन्हें उतारने का प्रयास कर सकते हैं।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए वाणी की कोमलता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको टेंशन कम रहेगी, कोई काम यदि आपको लंबे समय से समस्या दे रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियां निभानी होगी।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने भाइयों से किसी काम को लेकर मदद ले सकते हैं, लेकिन आप अपने आस पड़ोस में चल रहे किसी वाद-विवाद में न पड़े, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। कोई नए काम में इन्वेस्टमेंट समझ कर करें। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में कुछ बदलाव करने के लिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। किसी जल्दबाजी में लिए गए फैसले के लिए आपको पछतावा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में बिना सोचे समझे हाथ न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान होगा।
    तुला- आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। धन को लेकर आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में आपकी काफी मदद करेंगे। आप किसी दूसरे के सामने कोई गुप्त जानकारी के बारे में बात न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। खर्चो को थोड़ा सोच समझकर करें।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों में न आएं और आपको अपने कामों को लेकर टेंशन लेने से अच्छा है, आप उन्हें सहकर्मियों की मदद से पूरा करें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। यदि आपने उसमें ढील दी, तो उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी नए मकान की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
    धनु- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों में चल रही समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।
    मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है। आपकी वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखना होगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी समस्या का छोटा ना समझे। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें, नहीं तो इससे आपका कोई काम बिगड़ सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य लें।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बिजनेस में किसी योजना पर विराम लग सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप किसी काम को यदि फायदे को लेकर करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान अवश्य होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें समस्या हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यदि नौकरी में बदलाव के लिए कोई ऑफर मिले, तो आप उसे तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं।
    मीन- आज का दिन आपके लिए किसी उलझनों से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आप अपने घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा परेशान तो करेंगे, लेकिन आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। आप किसी कानून ने मामले में जल्दबाजी दिखाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.