कोरबा 25 दिसम्बर 2024/“जब मेहनत का सही मूल्य मिले, तो आत्मविश्वास भी बढ़ता है।“ यह कहना हैं छत्तीसगढ़ के पहंदा गांव के किसान प्यारे लाल कंवर के, जिन्होंने भैंसमा धान खरीदी केंद्र में 40 क्विंटल धान का आसानी से विक्रय कर न केवल अपनी मेहनत का सही मूल्य पाया, बल्कि इससे उनका मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उनके लगभग 3 एकड़ जमीन में परिवार की सहायता से धान की फसल लगाई गई थी। जहां उनकी मेहनत और मौसम की मेहरबानी से फसल का उत्पादन अच्छा हुआ है। ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था होने से उन्होंने घर बैठे ही पहले टोकन के रूप में 40 क्विंटल धान का विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। आने वाले दिनों में वे अपनी बची और उपज को भी समिति में विक्रय के लिए आएंगे।
किसान प्यारे लाल ने बताया कि पहले जहां किसानों को धान विक्रय के लिए समिति में लंबी कतारों और कई अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ता था, वहीं आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र में धान खरीदी हेतु की गई समुचित व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पहले धान बेचने के लिए उन्हें उपार्जन केंद्रों में अत्याधिक भीड़-भाड़, समय पर टोकन न मिलना जैसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब राज्य सरकार ने धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया शुरू की है। जिससे धान विक्रय की व्यवस्था बहुत सरल और समयबद्ध हो गई है। केंद्रों पर धान विक्रय के लिए लंबी कतार में खड़े रहने की परेशानी से छुटकारा मिला है जिससे उन्होंने बिना किसी परेशानी के अपनी उपज को आसानी से विक्रय कर सही मूल्य प्राप्त किया है। इससे न केवल उन्हें उनकी परिश्रम का उचित दाम मिलता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु की गई इस प्रकार की समुचित व्यवस्था से किसानों के जीवन में एक नई आशा और उन्हें आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिल रहा है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

