Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान : अरुण साव
    छत्तीसगढ़

    युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान : अरुण साव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर. 12 जनवरी 2025। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितम्बर 1893 में शिकागो की धर्मसभा में जो संबोधन दिया, वह अविस्मरणीय है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप और रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां और सामाजिक उत्थान के कार्य अनुकरणीय है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास के साथ भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए।
    वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। मनुष्य के दिल में देश और मातृभूमि के प्रति हमेशा सम्मान की भावना होनी चाहिए। परिश्रम ही अच्छा जीवन प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
    रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन 1984 से काम कर रहा है। अबूझमाड़ के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई है। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर सफल होकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन और स्वामी अनुभवानंद सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…

    August 5, 2026

    प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

    August 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.