Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!
    मुख्य समाचार

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सवाई माधोपुर: आज कल लोगों में जान जोखिम में डालकर रील बनाने का जुनून चढ़ा हुआ है। ऐसा ही एक मामला सवाई माधोपुर में भी सामने आया है। जहां रणथंभौर रोड़ स्थित गणेश धाम के नजदीक रणथंभौर टाईगर रिजर्व की सुरक्षा दीवार के पास कुछ लोग रील बनाने के चक्कर में एक मादा भालू और उसके बच्चे के बेहद नजदीक जा पहुंचे और अपने मोबाईल से भालू का वीडियो बनाते नजर आए।

    लोगों को पास आता देख एग्रेसिव हुई माता भालू

    दरअसर एक मादा भालू और उसका बच्चा रणथंभौर की सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क पर आ गया। जिन्हें देखने और वीडियो बनाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हद तो तब हो गई, जब कुछ लोग मादा भालू और बच्चे के साथ रील बनाने के लिए मादा भालू के बेहद करीब जा पहुंचे। इस दौरान मादा भालू लोगों को अपने नजदीक आता देख एग्रेसिव भी हो गई और हमला करने के लिए खड़ी हो गई।

    मादा भालू अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठी

    मादा भालू को एग्रेसिव मूड में देख रील और वीडियो बनाने वाले लोग सकते में आ गये और मादा भालू से दूर हट गये। जिसके बाद भालू अपने बच्चे को लेकर एक पेड़ के सहारे सुरक्षा दीवार लांघ कर रणथंभौर के जंगलों में चली गई। जानकारी के मुताबिक करीब 15 से 20 मिनट तक भालू अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठी रही। उन्हें देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग भालू के साथ रील बनाने और सेल्फी लेने लगे।

    सेल्फी के चक्कर में नजदीक पहुंचे लोग

    लोगों से परेशान होकर मादा भालू रणथंभौर की सुरक्षा दीवार के नजदीक जा पहुंची और एक पेड़ के सहारे जंगल में जाने की कोशिश करने लगी, लेकिन यहां भी लोगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। लोग रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में मादा भालू के बेहद नजदीक जा पहुंचे। इसके बाद मादा भालू आक्रामक हो गई और हमला करने के मूड में आ गई। भालू को आक्रामक देख लोगों की सीटी-पिटी गुम हो गई और वे अपनी जान बचाने के लिए पीछे हट गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई, वरना कोई जनहानि हो सकती थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    बिहार में छात्रों ने CM आवास घेरने की कोशिश में तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.