गरियाबंद 12 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रतिदिन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। गुरुवार 13 फरवरी को मुख्य मंच पर पायल साहू एवं निर्मला ठाकुर की प्रस्तुति होगी। इसी तरह स्थानीय कलाकारों के लिए बनाए दूसरे मंच पर केतन सिंह राठौर कंथक नृत्य से भारतीय संस्कृति की महक मंच से बिखेरेगें। वहीं चंद्रप्रकाश धीवर सुमधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। मिलवंतीन बाई मानिकपुरी छत्तीसगढ की पंरम्परा को सुवा नृत्य के माध्यम से बताएगी। शांति बाई चेलक पंडवानी के माध्यम से महाभारत के विभिन्न प्रसंगो को गायन और संगीत मे हाव-भाव के साथ प्रदर्शित करेगी। संदीप कुमार यदु एवं घनश्याम रामवपुरिक लोक कलामंच से दर्शको का मनोरंजन नृत्य, गीत के माध्यम से करेगें।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
