गरियाबंद 19 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प में मुख्य मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हो रही हैं। मुख्यमंच के ऊपर पंचकोसी धाम के मंदिरों का प्रतिरूप बनाकर नये मेला मैदान में विशाल स्म्क् से सुसज्जित मंच बनाया गया है। मंच के सामने लगभग 10 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। कार्यक्रम को करीब से देखने चारों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। मीडिया व वीआईपी लोगों के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। मंच पर भगवान राजीव लोचन की प्रतिमूर्ति स्थापित कर सुंदर फूलों से मंच को सजाया गया है।
वैसे कलाकारों के लिए मंच एक बड़ा माध्यम होता हैं, जिसमें वे अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं और नई उड़ान देते हैं। मंच से ही उनकी पहचान बनती हैं। प्रोत्साहन और दर्शकों का प्यार मिलता हैं। जिससे उनकी कला और अधिक निखर कर सामने आती हैं। अवसर मिलने पर कई कलाकारों की छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आती हैं। राजिम कुंभ के विशाल मंच में विभिन्न स्थानों के कलाकारों का मिलन हो रहा हैं। जिससे एक दूसरे की संस्कृति को सीखने और जानने का मौका मिल रहा हैं। इस विशाल मंच में कलाकार कला के माध्यम से अपने हुनर को प्रदर्शित कर पा रहे है और अपने अंतस में उठ रहें विचारों को मूर्त रूप देने में सफल हो रहे हैं। कला वहीं श्रेष्ठ होती हैं जो जनमानस की जीवन शैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत करें। राजिम कुंभ का मुख्य मंच इसका सबसे बढ़िया उदाहरण हैं। राजिम कुंभ कल्प 2025 के इस मंच में प्रतिदिन कलाकार अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का श्रृंगार कर रहे हैं।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…

