गरियाबंद 12 फरवरी 2025/ 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ हो गया है। इस बार राजिम कुंभ कल्प नवीन मेला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्य मंच, विभागीय स्टाल, फूड जोन, पंचकोशी धाम, मीना बाजार, मधेश्वर पहाड़ का झांकी आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं पुराने मेला मैदान में संत समागम, महानदी आरती, रेंटल रेसीडेंस आदि देखने को मिलेगा। राजिम मेला में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न इसे लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंध व्यवस्था रखी गई। राजिम बस स्टैण्ड से मेला मैदान पहुंचने के लिए निशुल्क बस चलाया जा रहा है। गरियाबंद परिवहन विभाग के रविंद्र ठाकुर ने बताया कि राजिम बस स्टैण्ड में परिवहन विभाग द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने बताया कि राजिम बस स्टैण्ड से नवीन मेला मैदान पहुंचने के लिए 2 बस श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
