गरियाबंद । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश में 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई। जिसमें गरियाबंद जिले में 7 केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किये थे। इन परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली में 1334 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 679 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 1316 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों ली गई। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजलि खलखो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 सफलतापूर्वक सम्पादित किया गया।
Trending
- धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…
- कार सवारों को एक बेहद आम लेकिन जोखिम भरी चुनौती बारिश में कार का शीशा हो जाता है धुंधला, तो तुरंत काम आएगा ये खास फीचर
- सावधान!दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट अगले 3 घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट….
- राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण
- क किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन
- मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना
- विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रतिबद्ध
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
