रायपुर 18 नवंबर 2024। रायपुर के एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के एक्सप्रेस वे पर स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवा मातेह नामक युवक परिवार सहित घायल हो गया। सभी घायलों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है जहां पर उनका इलाज जारी है।
तड़के स्विफ्ट कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर
वहीं रायपुर के सत्ती बाजार इलाके में तड़के एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इसके बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। कार ने स्टेशनरी दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मॉर्निंग वाक कर रहे स्थानीय लोग बाल-बाल बचे। कार चालक मौके पर से फरार हो गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

