Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»राशिफल 11 नवंबर 2024 : इन राशि वालों को मिल सकती है मनचाही सफलता
    राशिफल

    राशिफल 11 नवंबर 2024 : इन राशि वालों को मिल सकती है मनचाही सफलता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए किसी बेहतर की संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसे तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके कुछ नए सहयोगी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

    वृषभ- आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें। सेहत आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

    मिथुन- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज अपने आपको तरोताजा रखेंगे। यदि आपको कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छी रहेगी, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके कामों से आज उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपनी मेहनत से कुछ नया करने का मौका मिलेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।

    कर्क- आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। बिजनेस की कुछ योजनाओं से भी मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने घर के जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा।

    सिंह- आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके नए-नए रास्ते खुलेंगे। समस्याओं के बावजूद भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपको धैर्य और साहस से काम लेना होगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आपको यदि कोई इंफेक्शन आदि हो रहा है, तो उसे पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा।

    कन्या- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है, जिस पर आप ज्यादा अमल न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया मौका हाथ लग सकती है। आप बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई लेनदेन करना नुकसान देगा।

    तुला- आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करने की आवश्यकता नहीं है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। घर परिवार में आप लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चले। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसे बढ़ावा न दें। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

    धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में कुछ गलतफहमी आ सकती हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अंदर छिपी हुई कला भी बाहर निखरेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मकर- आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह आपको समस्या देगा। घर में कोई जरूरी निर्णय लेने से पहले आपको वरिष्ठ सदस्यों की राय की आवश्यकता होगी। आप यदि किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको उनके कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    कुंभ- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नजदीकी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके पेट में कुछ गड़बड़ी चल रही थी, तो उसका असर आपके खानपान का ही रहेगा। वरिष्ठ सदस्य आपको किसी बात के लिए सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

    मीन- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको किसी की कोई बात बहुत ही सोच समझकर करनी होगी। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। कोई डील भी आपकी फाइनल होगी, जो आपको अच्छा लाभ देगी। ससुराल पक्ष से भी आपको कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.