Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, पहाड़ों से गिरे पत्थर
    BREKING NEWS

    रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, पहाड़ों से गिरे पत्थर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून ।  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। गौरीकुंड के पास केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने और मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से 1,600 से अधिक चारधाम तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले के कई गांवों में करीब एक दर्जन घरों में पानी और गाद घुस गया है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य सुबह छह बजे से शुरू हो गया और अब भी जारी है।

    सुमन ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुमन ने बताया, “रात एक बजे से चार बजे के बीच ज़िले में लगातार बारिश हुई, जिससे नदियां उफान पर आ गई और उनका पानी चामेली और रुमसी, चमराड़ा टोक और विजयनगर क्षेत्र के करीब दस मकानों में घुस गया। कई सड़क भी टूट गईं।”

    गौरीकुंड के घोड़ा पड़ाव से लगभग 50 मीटर की दूरी पर केदारनाथ पैदल मार्ग का लगभग 30 मीटर हिस्सा भारी पत्थरों और मलबे से अवरुद्ध हो गया, जिसके बाद ज़िला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने तुरंत वहां राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    सुमन ने बताया कि अब तक केदारनाथ से लगभग 1,600 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और लगभग 700 अन्य तीर्थयात्रियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और उन्हें तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग सुबह छह बजे से ही राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.