Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    मनोरंजन

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन एक बार फिर सुर्खियों में है। देशभर के दर्शकों से जबरदस्त सराहना पाने के बाद अब पंचायत सीजन 4 ने NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बेस्ट सीरीज और बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी के लिए चंदन कुमार को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पंचायत सीजन 4 की पूरी टीम को NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट सीरीज जीतने की बहुत-बहुत बधाई और @chandan_jpg को बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी (सीरीज) का अवॉर्ड जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं! पूरी टीम का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने पंचायत सीजन 4 को इस मुकाम तक पहुंचाया। प्राइम वीडियो का भी शुक्रिया, जिन्होंने उन कहानियों पर भरोसा किया और उनका साथ दिया, जो लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचीं। और सबसे आखिर में, हर उस दर्शक का धन्यवाद, जिनके प्यार ने इस सफर को मुमकिन बनाया। इस सम्मान के लिए NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स का भी दिल से आभार।”

    पंचायत की शुरुआत

    साल 2020 में शुरू हुई पंचायत ने गांव की जिंदगी को बेहद सादगी और सच्चाई के साथ दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के गांव के पंचायत सचिव बनने और वहां की जिंदगी से जुड़ी कहानी लोगों को खूब पसंद आई. समय के साथ यह सीरीज एक कल्चरल फिनॉमेनन बन गई. इसकी सादगी, हास्य, भावनात्मक कहानी और अपने जैसे लगने वाले किरदारों ने इसे खास बना दिया. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कलाकारों से मुलाकात के दौरान पंचायत का जिक्र किया था.

    पंचायत को कई बड़े अवॉर्ड्स में भी सम्मान मिला है. सीरीज ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025, पहले आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 और आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स 2026 समेत कई मंचों पर सम्मान हासिल किया. अवॉर्ड्स के अलावा पंचायत सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रिय रही और इसने जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, अशोक पाठक, दुर्गेश कुमार समेत कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    शहनाज गिल संग अफेयर की चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का बयान ‘जान चली जाए फिर भी उसकी रक्षा करूंगा’…

    July 21, 2026

    ‘रामायण’  के स्पेशल इवेंट में  पहुंचे  कुमार विश्वास-बाबा रामदेव ने मंच पर लगाए चार चांद, रणबीर कपूर ने लिया आशीर्वाद, पहली बार साथ दिखे ‘राम’-‘सीता’

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.