Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल» रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
    खेल

     रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी उसी स्टेडियम में वनडे में पदार्पण करेंगे, जहां उन्होंने लगभग एक साल पहले अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. बता दें कि भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेले हैं. 

    सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    • 664 – सचिन तेंदुलकर
    • 652 – एम जयवर्धने
    • 594 – के संगकारा
    • 586 – सनथ जयसूर्या
    • 551 – विराट कोहली*
    • 538 – एमएस धोनी
    • 524 – शाहिद अफरीदी
    • 519 – जैक्स कैलिस
    • 509 – राहुल द्रविड़
    • 500 – रोहित शर्मा*

    इसके अलावा रोहित शर्मा भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 350 मैच खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर भारत केलिए 346 मैच खेले थे. 

    भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

    350* – रोहित शर्मा
    346 – सचिन तेंदुलकर
    321 – वीरेंद्र सहवाग
    268 – शिखर धवन
    243 – सौरव गांगुली

    पहले वनडे में रोहित 8 रन बनाकर आउट

    बता दें कि मैच में रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को जोश हेडलवुड ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेजा, रोहित ने अपनी 8 रन की पारी में 14 गेंद का सामना किया और एक चौका लगाने में सफल रहे.  बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार रोहित वनडे क्रिकेट में नजर आए थे. लेकिन उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पाई है. 

    500  इंटरनेशनल मैचों के बाद सर्वाधिक रन

    • 25582- विराट कोहली
    • 25035 – रिकी पोंटिंग
    • 24874 – सचिन तेंदुलकर
    • 24799 – जैक्स कैलिस
    • 23607 – राहुल द्रविड़
    • 22592 – कुमार संगकारा
    • 20230 – महेला जयवर्धने
    • 19708* – रोहित शर्मा
    • 18889 – सनथ जयसूर्या
    • 16330 – एमएस धोनी
    • 10899 – शाहिद अफरीदी

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.