रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिलर्स के साथ हुई बैठक के बाद धान के उठाव को लेकर गतिरोध खत्म हो गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक के बाद मिलर्स ने धान का उठाव शुरू करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि, लंबित भुगतान को लेकर गतिरोध दूर किया गया है। बैठक के बाद मिलर्स ने कहा कि, आज से ही धान का उठाव शुरू किया गया है।
बैठक के बाद मिलर्स ने कहा कि, सरकार ने सभी लंबित मांगें मान ली है। प्रशासनिक अड़चन दूर कर लंबित राशि का भुगतान होगा। वास्तविक भाड़ा को लेकर भी सरकार ने मांग मान ली है। मिलर्स को सरकार पर पूरा भरोसा है, उठाव शुरू कर दिया गया है। गतिरोध दूर करने को लेकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मिलर्स की मांगों पर सरकार ने पहले ही सहमति दे दी है। मिलर्स डीओ कटा रहे हैं, धान का उठाव भी लगातार कर रहे हैं. सरकार किसानों के साथ है, धान खरीदी लगातार जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

