रायपुर। शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार देर रात दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कवासी की गिरफ्तारी, संगठन विस्तार और निकाय चुनाव पर मंत्रणा हुई।
गौरतलब है कि, पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से कांग्रेस में हलचल मच गई। दिल्ली में देर रात कांग्रेस ने बड़ी बैठक ली। बैठक में दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत मौजूद रहे। ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम और फुलोदेवी नेताम भी शामिल हुए। तीनों प्रभारी सचिव भी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में मौजूद रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय में बैठक हुई।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

