अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आग की चपेट में आने से कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कैनेथ नाम की नई जगह पर आग लगने और तेजी से फैलने के बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है। कैनेथ में बृहस्पतिवार को आग लगनी शुरू हुई थी और अब यह तेजी से फैलते हुए पड़ोसी वेंचुरा कांउटी तक पहुंच गई। कैनेथ आग से बचने के लिए आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल से सिर्फ 3.2 किलोमीटर दूर स्थित है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बैस ने कहा, “हमें आशंका है कि तेज हवाओं के कारण यह आग और तेजी से फैलेगी।” उन्होंने पूर्वानुमान को दोहराते हुए कहा कि बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तेज हवाएं चलेंगी।
आग की चपेट में आने से कम से कम 10,000 घर, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर नष्ट हो गई हैं। अधिकारियों ने आग की नई घटना होने और उसके तेजी से फैलने के बाद लोगों से आग्रह किया है कि वो आदेशों का पालन करे।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

