नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग हमारी युवा शक्ति, उनके सपनों, कौशल और आकांक्षाओं का जश्न मनाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे अधिक से अधिक युवा साथी राष्ट्र के पुनर्निर्माण का नेतृत्व करें। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग इसी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके लिए युवाओं का उत्साह देखने लायक है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग हमारी युवा शक्ति, उनके सपनों, कौशल और आकांक्षाओं का जश्न मनाता है। मैं 12 तारीख को उनके साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं!
पीएम मोदी ने एक और एक्स पोस्ट में लिखा, हमारे ज्यादा से ज्यादा युवा साथी राष्ट्र के नवनिर्माण का नेतृत्व करें, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग इसी से जुड़ा एक अहम पहल है, जिसको लेकर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मैं भी आपसे संवाद को लेकर बहुत उत्सुक हूं।
दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के युवा नेता अपने विचार साझा कर रहे हैं। इस आयोजन में लगभग 30 लाख युवाओं की भागीदारी हो रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम के दौरान एक विशेष स्टॉल लगाया गया है, जिसने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ने और विकसित भारत की यात्रा का हिस्सा बनने के विभिन्न तरीके प्रस्तुत किए गए।
इस स्टाॅल में नमो ऐप का एक विशेष संस्करण लगाया गया है, जिसमें कई दिलचस्प फीचर्स मौजूद हैं, जो लोगों को प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद इस स्टॉल पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन करके लोग नमो ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

