Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक उसूर का भव्य समापन
    छत्तीसगढ़

    विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक उसूर का भव्य समापन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर 16 नवंबर 2024। बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया जिसमें विकासखंड उसूर में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक आवापल्ली में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के खेल गतिविधियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।
    आयोजन के समापन समारोह में कलेक्टर संबित मिश्रा,जानकी कोरसा जिला पंचायत सदस्य, कमलेश कारम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, शंखरैया मड़वी जनपद सदस्य, अनिता तेलम जनपद अध्यक्ष उसूर, बीराबोइन, मीनाक्षी नोल्ली सरपंच आवापल्ली, सिट्टी मोरला, भूपेंद्र गावरे अनुविभागीय अधिकारी उसूर, संचालनालय खेल विभाग रायपुर से मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, प्रभाकर कुमार चंद्राकर सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार उसूर, रूकमणी कावरे, प्रकाश भास्के, नागेश मड़वी, टिटय जुमार उपस्थित रहे। श्रीमती जानकी कोरसा ने अपने उद्बोधन में हारी हुई टीम अगली बार विजेता बनने के लिए मेहनत करने शुभकामनाएं दी। विकासखंड से जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने एवं नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया आयोजन में सम्मिलित ग्राम पंचायत उसूर, बासागुड़ा, आवापल्ली, सापेड़, गगनपल्ली, कोंडापल्ली, चिपुरभट्टी, मारुडबाका, नरसापुर, धरमारम, लिंगागिरी, नम्बी एवं ग़लगम के दूरस्थ अंचल से खिलाड़ी शामिल हुए।
    प्रतियोगिता के परिणाम व्यक्तिगत खेल जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीपिका तेलम एकलव्य दुगईगुड़ा, दूसरा स्थान नंदिनी बुरका इलमीडी ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुड़ा, दूसरा स्थान अपराजिता आवापल्ली ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुडा, द्वितीय स्थान सोनू पुजारी तिम्मापुर ने प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान समीर कलमू, द्वितीय स्थान गोविंद कोरसा, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गोविंद कोरसा, द्वितीय स्थान राजेश अवलम ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सोनू कड़ती आवापल्ली ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अरुण अंगनपल्ली गुटिपाल ने प्राप्त किया।
    कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय स्थान उसूर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान तिम्मापुर एवं द्वितीय स्थान इलमीडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय बासागुड़ा ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान बालक हाई स्कूल उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया।
    खो-खो प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्वामी आत्मानंद इलमिड़ी एवं द्वितीय स्थान आत्मानंद मुरकीनार ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय स्वामी आत्मानंद इलमिडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय मारुड़बाका ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय चेरामंगी ने प्राप्त किया।
    रस्साकसी प्रतियोगिता सीनियर महिला वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय मुरदंडा ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कस्तूरबा आवापल्ली एवं द्वितीय सेजेस आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम सेजेस उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम पोटाकेबिन उसूर एवं द्वितीय सेजेस उसूर ने प्राप्त किया।
    बॉलीबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम तिम्मापुर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पुतकेल ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान मुंजाल कांकेर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान इलमिड़ी एवं द्वितीय स्थान चेरामंगी ने प्राप्त किया।
    फुटबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान चेरामँगी एवं द्वितीय स्थान कोरसागुड़ा ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय इलमीडी ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय आवापल्ली बी ने प्राप्त किया।
    सीनियर वर्ग 100 मीटर में प्रथम स्थान राकेश तारम, द्वितीय रमेश कुमार मुरका आमापल्ली ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रमेश कुमार आवापल्ली, द्वितीय स्थान अनिल सोड़ी ने प्राप्त किया।
    400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान महेश धु्रवा आवापल्ली, द्वितीय स्थान रमेश कुमार आवापल्ली ने प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम कृष्णा धु्रवा तिम्मापुर ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कविता पुजारी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम राकेश कुंजाम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम नीरजा गड़पा ने प्राप्त किया।
    बैडमिंटन प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मुन्ना पुनेम एवं जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला हपका ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम अभिषेक चिंगारम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम हेमलता ककेम ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। विजेता खिलाड़ी 23 से 24 नवंबर को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.