रायपुर, 12 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2023 के लिए कुल 49 पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा का अंतिम चयन सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
गौरतलब है कि व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त 2024 को जारी किया गया था, जिसमें विज्ञापित पदों का तीन गुना यानी 147 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था। परंतु वर्गवार, उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार 151 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। उक्त पदो के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 02 दिसंबर 2024 से 11 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई। साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित 151 अभ्यर्थियों में से 1 अनुपस्थित रहे और कुछ अनर्ह पाए गए, जिससे कुल 150 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

