रायपुर 7 दिसम्बर 2024। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियाँ जारी हैं । इसी अनुक्रम में कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा के पास आरोपी अमन सोनी के आधिपत्य से 390 नग पाव (70.2 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला शोले जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । उल्लेखनीय है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि गंजपारा में प्रातः 5:00 बजे से कुछ लोगों द्वारा अवैध मदिरा विक्रय किया जाता है, आरोपी अमन से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आसपास के कई देसी मदिरा दुकान से इकट्ठा करते हैं तथा रात्रि में दुकान बंद होने के बाद एवं प्रातः दुकान खुलने से पहले तक घूम घूम कर विक्रय करते हैं। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण वैभव मित्तल, टेकबहादुर कुर्रे एवं आबकारी आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

