रायपुर 07 दिसंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक ली। बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरण की कम संख्या में स्वीकृति देने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाते हुए बैंक ऋण प्रकरण में दस्तावेजों का परीक्षण गंभीरता के साथ करें और अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृति दिलाएं। ऐसे प्रकरण में संवेदनशीलता से विचार करें और स्वीकृत दें। कलेक्टर ने कहा कि स्लम बस्तियों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बैंकों के सीसीएसआर मद का इस्तेमाल करने में सहयोग किया जाएं। डॉ सिंह बैंकों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देते हुए रायपुर को डिजिटल जिला बनाने के लिए निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों विशेषकर महिला समूहों को लोन प्रदान करते समय प्रक्रियाओं को सरल करें। महिला समूहों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द लोन प्रदान करें। इस अवसर पर नगर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।
Trending
- ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति…
- बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी

