रायपुर, 06 जनवरी 2025। शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 11 एवं 12 जनवरी 2025 को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थीगण परिषद की वेबसाईट
https://ctsp.cg.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार 12 जनवरी को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मेनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, मुजगहन रायपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नीकल केम्पस जुनवानी रोड भिलाई, डी.पी विप्र महाविद्यालय, पुराना उच्च न्यायालय रोड बिलासपुर, धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा-2 जगदलपुर एवं भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी केन्द्र नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद द्वारा 12 मई 2024 के पश्चात् आगामी तिथियों में आयोजित होने वाली समस्त कौशल परीक्षाएं जो स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 11 जनवरी और 12 जनवरी 2025 को हिंदी मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा गति 5000 की डिप्रेशन प्रतिघंटे के मान से पुनः आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद की वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
